Categories: पटना

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को मिले 20 लाख कैश, यूपी के दो युवक हिरासत में

पटना: खगड़िया में वाहन जांच के दौरान उत्पाद पुलिस टीम ने एक गाड़ी से 20 लाख कैश जब्त किया है। साथ ही वाहन चालक समेत दो युवकों को भी हिरासत में लिया है। मामला मुफ्फसिल थाना इलाके के जुबली पेट्रोल पम्प के पास का हैं। इधर उत्पाद पुलिस प्रारंभिक कार्रवाई के बाद कैश के साथ दोनों युवकों को मुफ्फसिल थाना को हैंडओवर कर दिया है। हिरासत में लिए गए दोनों युवक यूपी के रहने वाले हैं।

पुलिस ने बताया कि सुयश श्रीवास्तव नाम का युवक खुद को मिश्रीलाल प्राइवेट कंपनी का अकॉन्टेन्ट बता रहा है। पूछताछ में सुयश श्रीवास्तव ने बताया कि वह कंपनी का कैश लेकर औरंगाबाद से मुंगेर जा रहा था। औरंगाबाद में ही कंपनी के लिए वह काम करता है। हालांकि युवक के बयान में विरोधाभास है। लिहाजा पुलिस युवक के जवाब से संतुष्ट नहीं दिख रही है।

बता दें कि सदर अंचल अधिकारी को दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किया है। दंडाधिकारी के मौजूदगी में चार पहिया वाहन से रूपया से भरा एक काला बैग निकाला गया। जिसमें 5 सौ रूपये नोट के 40 बंडल कैश मिला है। मौके पर मुफ्फसिल थानाध्यक्ष के अलावा सदर इंस्पेक्टर भी मौजूद रहे। इधर दंडाधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है कि आखिर 20 लाख की राशि का कहां से आई है, कैश वैध है या अवैध। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026