Categories: पटना

मुख्यमंत्री के सामने पटाखा फोड़ने वाला भी निकला मानसिक विक्षिप्त! CM की सुरक्षा में सेंध का देखिए संयोग

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में सेंध की लगातार खबरे आ रही। वहीं इस खबर का एक संयोग देखिए कि दोनों बार भी सीएम को निशाना बनाने वाला मानसिक विक्षिप्त निकल रहा। पिछले 15 दिनों के भीतर ही मुख्यमंत्री की सुरक्षा में दो बार चूक हो चुकी है। बख्तियारपुर में जिसने मुख्यमंत्री को पीछे से धक्का और मुक्का मारा था वह भी मानसिक रोगी था।

वहीं कल भी नालंदा में एक सभा के दौरान मुख्यमंत्री की ओर पटाखा जलाकर फेंकने वाला व्यक्ति मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा। पुलिस ने कल घटनास्थल पर ही आरोपी को हिरासत में ले लिया था। जिससे पूछताछ में पता चला कि वह मानसिक रोगी है। हालांकि वह पुलिस से ठीक तरीके से बात कर रहा।

पूछताछ में उसने बताया कि वह CM नीतीश कुमार से किसी खास राष्ट्रीय मुद्दे पर बात करना चाहता था इसलिए उसने इस घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बाद पूरा प्रशासनिक महकमा सकते में है और CM की सुरक्षा को लेकर अलग से व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा इस पूरे घटना क्रम की जांच के लिए खास अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई। क्योंकि सुरक्षा की दृष्टि से देखा जाए तो बिहार के मुखिया को दो बार निशाना बनाए जाने की कोशिश की गई। जिसके लिए कड़ी जांच होनी चाहिए।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024