Tarwara Hindi News

घर में घुसे चोर को पकड़ किया पुलिस के हवाले, जेल

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के सिसवा गांव निवासी तारकेश्वर सिंह के घर में मंगलवार की रात्रि चोरी करने की नीयत से घुसे हुए चोर नगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर सिवान निवासी गोलू कुमार को परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई परिवार के सदस्यों ने करते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अपने हिरासत में लेकर थाना लाया,। पुलिस ने घायल गोलू कुमार का इलाज सदर अस्पताल में कराया। वहीं घर के मालिक तारकेश्वर सिंह के बयान पर नगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी गोलू पंडित को नामजद किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में यह आरोप लगाया गया है कि जब पूरा परिवार भोजन करने के बाद सोया था तभी गोलू घर में चोरी की नीयत से प्रवेश कर गया। जब हमलोगों की नींद खुली तो गोलू भागने लगा। इस पर उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। संदर्भ में थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार गोलू कुमार को इलाज के बाद गुरुवार को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024