परवेज अख्तर/सिवान : जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हबीबनगर में बुधवार की रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शराब लदी कार को जब्त किया। छापेमारी का नेतृत्व थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह द्वारा किया गया। पुलिस ने कार से 1080 बोतल विदेशी शराब के बोतल बरामद किए। मामला उस समय और पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गया जब गाड़ी पर भाजपा जिलाध्यक्ष और जदयू पार्टी का झंडा लगा हुआ पाया गया। हालांकि गाड़ी यूपी का नंबर अंकित है। घटना के बाद से चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया था। मामले में पुलिस गाड़ी के नंबर की जांच कर रही है कि गाड़ी पर अंकित नंबर सही है या गलत। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है। मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि यूपी से शराब की खेप एक टाटा सफारी गाड़ी में लोड कर लाई जा रही है। इसके बाद टीम का गठन किया गया। जिसमें राम विचार राम, कुंदन कुमार, राजेश कुमार, चालक परशुराम पासवान और सशस्त्र बल को शामिल किया गया। छापेमारी के दौरान एक सफारी गाड़ी को सड़क किनारे देखा गया। जिसमें ड्राइवर नहीं था। गाड़ी की जब तलाशी ली गई तो उसमें 180 एमएल के क्रेजी रोमियो शराब की बोतल 1080 पीस बरामद किए गगए। गाड़ी के आगे बीजेपी जिलाध्यक्ष का बोर्ड लगा हुआ है,और उसी बोर्ड पर गाड़ी का नंबर हिंदी में यूपी 53 बीई 0009 अंकित है। जबकि गाड़ी पर जेडीयू का भी झंडा लगा हुआ है। इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि यह शराब के धंधेबाजों की चाल हो सकती है, ताकि बोर्ड के जरिए पुलिस को गुमराह किया जा सके।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026