परवेज अख्तर/सिवान :- पारिवारिक कलह से आजीज होकर एक महिला ने भगवानपुर थाना क्षेत्र के सहसरांव गांव में बुधवार को 45 वर्षीया विवाहिता महिला ने पारिवारिक कलह में फांसी लगा खुदकुशी करने का प्रयास किया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस से उसे फांसी के फंदे से उतारा। उसे तत्काल इलाज के लिए भगवानपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
खुदकुशी करने का प्रयास करने वाली महिला भोला महतो की पत्नी कविता देवी बताई जाती है। वह दो बच्चों की मां है। महिला का मायके मांडर में है । उसकी शादी लगभग बीस वर्ष पूर्व हुई थी । महिला मंगलवार को भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जख्मी हालत में इलाज हेतु आई थी । उसका भाई लाल बाबू महतो ने बताया कि उसके बहन को उसकी सास द्वारा प्रताड़ित किया जाता है । जिससे आजीज होकर उसने फांसी पर झूलने के प्रयास किया था ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…