बड़ी खबर

लूट कांड में हाथ मारती रही पुलिस, नहीं मिला किसी का सुराग

अज्ञात टेंपो चालक पर भी मामला दर्ज

परवेज अख़्तर/सिवान : शहर के स्टेशन रोड पर गुरुवार को सीएमएस कर्मी से लूट के मामले में पुलिस ने घायल के बयान पर अज्ञात टेंपो चालक सहित दो बाइक सवार अपराधियों पर लूट की प्राथमिकी दर्ज की है। हालांकि अज्ञात टेंपो चालक पर मामला दर्ज होने के कारण पुलिस की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
वहीं 24 घंटे के बाद भी इस मामले में पुलिस के हाथ खाली थे। पुलिस कुछ भी बताने से इन्कार करती रही। ऐसे में सबसे बढ़ा प्रश्न यह उठता है कि जिस टेंपो में घायल मुकेश सिंह सवार थे उसमें चार की संख्या में और यात्री भी बैठे थे। घटना के बाद चालक सहित सभी यात्री फरार हैं। पुलिस के पास कोई ठोस सुराग नहीं है जिसके बिना पर वह टेंपो चालक सहित अन्य यात्रियों से अपराधियों की पहचान के लिए स्कैच जारी करवाए या उनकी धरपकड़ के लिए कुछ सुराग इकट्ठा कर पाए। वहीं जानकारी के अनुसार जब मुकेश रुपये लेकर निकले तो उन्होंने एक टेंपो वाले को हाथ देकर रोका उस टेंपो की पिछली सीट पर तीन यात्री बैठे और आगे एक यात्री बैठा था। इस कारण मुकेश आगे की सीट पर बैठ गए। इधर घात लगाए अपराधियों ने पहले मुकेश के गले के सामने हथियार सटा कर बैग की मांग की जब मुकेश ने बैग नहीं दिए तो अपराधियों ने उन्हें जान मारने की नीयत से उनके गले में गोली मार दी और रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

कहां गया टेंपो चालक, आसमान खा गई या जमीन निगल गई!

घटना के बाद से टेंपो चालक फरार है और उसकी कोई भी पहचान पुलिस के पास नहीं है। टेंपो चालक के भूमिगत होने के पीछे पहले ही एसपी नवीन चंद्र झा डर का कारण बता रहे हैं, लेकिन अगर टेंपो चालक निर्दोष है तो फिर वह पुलिस के सामने क्यों नहीं आ रहा है? क्या टेंपो चालक को आसमान खा गई या जमीन निगल गई? बहरहाल पुलिस के लिए यह घटना एक चुनौती के रूप में है और पुलिस भी इस घटना के उद्भेदन में लगी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026