गोरियाकोठी

सीवान के गोरेयाकोठी के पूर्व थाना प्रभारी की मौत, कई घायल

परवेज़ अख्तर/सीवान/छपरा:- सीवान के गोरियाकोठी के पूर्व थाना प्रभारी व वर्तमान में सारण के भेल्दी थाना प्रभारी अमित कुमार सहित कई पुलिस कर्मी सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हो गए।घटना शनिवार की रात्रि करीब 9 बजे की बताई जा रही है।आनन-फानन में ग्रामीणों की सुचना पर सभी घायलों को इलाज हेतू थाने के पुलिसकर्मियों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ कई पुलिसकर्मियों की हालत को गम्भीर देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है।जिसमे इलाज के दौरान थाना प्रभारी अमित कुमार की मौत हो गई। वही कई पुलिसकर्मी जीवन व मौत से जूझ रहे है। उक्त घटना तब घटी की जब  भेल्दी थानाध्यक्ष अमित कुमार शीतलपुर-अमनौर मार्ग पर एक ट्रैक्टर को साइड करा रहे थे तभी सोनपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने ठोकर मार दिया। बता दें की मृत थाना प्रभारी अमित कुमार इसके पुर्व सीवान के गोरियाकोठी में थाना प्रभारी व सीवान जिले के अन्य थाना में भी रह चुके है। घटना की सुचना पाकर सारण ,सीवान व गोपालगंज के सभी पुलिसकर्मियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी।उनके आकस्मिक निधन पर पुरे सारण प्रमण्डल के पुलिसकर्मियों व वरीय पुलिस पदाधिकारी मर्माहत है।खबर लिखे जाने तक उनका शव छपरा सदर अस्पताल में पड़ा हुआ है।उधर सुचना पाकर छपरा एसपी हरिकिशोर राय समेत पुरे छपरा जिले के थाना प्रभारी , सभी सर्किल इंस्पेक्टर ,डीएसपी मुख्यालय, समेत कई प्रशासनिक पदाधिकारियों का जमावड़ा लगा हुआ है।

अमित कुमार फाइल फोटो

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026