Tarwara Hindi News

गुड्डू हत्याकांड मामले में पुलिस दो तरह से कर रही अनुसंधान

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के कुआं से बरामद 40 वर्षीय गुड्डू सिंह के शव मामले में मृतक के भाई रिंकू सिंह के बयान पर अज्ञात लोगों पर भूमि हड़पने की नीयत से हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को कुएं में फेंक दिए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पुलिस गहराई पूर्वक अनुसंधान आरंभ कर दी है। हालांकि पुलिस फिलहाल शव बरामदगी मामले में दो तरह से अनुसंधान गोपनीय रूप से कर रही है। उधर इस मामले में अनुसंधान की गोपनीयता भंग होने के चलते पुलिस कुछ भी कहने से कतरा रही है। बता दें कि दर्ज प्राथमिकी में कांड के सूचक सह मृतक के भाई रिंकू सिंह ने यह उल्लेख किया है कि जमीन को हड़पने की नीयत से अज्ञात अपराधियों ने मेरे भाई की हत्या की है। बता दें कि भगवानपुर गांव निवासी तारणी सिंह के 40 वर्षीय पुत्र गुड्डू सिहं का शव मंगलवार की अल सुबह गांव के कुएं से पुलिस ने बरामद किया था। मृतक गुड्डू सिंह अपने इकलौता पुत्र प्रियांशु कुमार का नामांकन कराने के लिए पत्नी मीरा देवी के साथ भोपाल गया हुआ था। तीनों भोपाल सही सलामत पहुंच गए, लेकिन गुड्डू सिंह अपनी पत्नी एवं पुत्र को छोड़कर गुड्डू वहां से घर के लिए कूच कर गया और इसी बीच उसका शव कुआं से पाया गया।

कहते हैं पुलिस पदाधिकारी

मृतक के भाई के आवेदन पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अनुसंधान आरंभ कर दी गई है। आगे की विधिवत कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर की जाएगी।
ललन कुमार, थानाध्यक्ष

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026