परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के सरैया गांव में पुलिस ने दो बोतल शराब के साथ तीन शराबियों को गिरफ्तार कर जेल की हवा खिला दी।इस बाबत थाने के इंस्पेक्टर ललन कुमार सिंह ने बताया कि शराब माफियाओं द्वारा भारी मात्रा में शराब लाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी।इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस छापेमारी के लिए चाचोपाली गांव जा रही थी।इसी बीच सरैया पुलिया के समीप तीन शराबी नशे में धुत होकर पुलिस वाहन के सामने आ गए।और सड़क पर बाइक लगाकर नौटंकी करने लगे। इसके बाद पुलिस द्वारा तीनों शराबियों को पकड़कर थाने लाया गया।गिरफ्तार शराब कारोबारियों के पास से पुलिस ने दो बोतल रोमियो क्रेजी शराब बरामद किया है। गिरफ्तार शराबियों में सरैया गांव के धर्मेंद्र यादव आनंद कुमार विकी कुमार शामिल है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…