Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पुलिस की निष्क्रियता :-यूपी या बिहार किस गिरोह ने दिया घटना को अंजाम ? पुलिस को नहीं मिला सुराग !

रविवार की देर रात हुई थी सेवानिवृत्त दारोगा की हत्या

परवेज़ अख्तर/सिवान :
गुठनी-मैरवा मुख्य मार्ग पर भठही गांव के समीप रविवार की देर रात स्कार्पियो सवार चार अपराधियों ने बोलेरो सवार सेवानिवृत्त दारोगा को गोली मार हत्या कर उनकी बोलेरो लूट ली। इस मामले में अपराधियों ने लूटी बोलेरो को सड़क किनारे छोड़ दिया जिससे पुलिस को लूटी गई गाड़ी बरामदगी में सफलता मिल गई। वरना वर्षों से कांडों के निष्पादन में सुस्त रफ्तार से चल रही पुलिस के हाथ पांव गाड़ी बरामदगी में फूल गए होते। इस घटना के पीछे किस गिरोह का हाथ है इसको बताने में पुलिस पूरी तरह से नाकामयाब रही है।

पुलिस को घटना क्रम के बारे में यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि लूटेरे यूपी के थे या सिवान जिले के ही। पुलिस अब जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी का राग हर बार की तरह अलाप रही है। वहीं इस घटना के बाद अब यूपी में भी जिले की तस्वीर लोगों के बीच आपराधिक घटनाओं को लेकर अच्छी नहीं बन रही है। बॉर्डर पर रहने वाले लोग शाम होते ही अपने अपने घरों का रुख कर रहे हैं।

24 घंटे बीतने के बाद भी एसआइटी भी खाली हाथ

सेवानिवृत्त दारोगा की हत्या मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ पूरी तरह से खाली है। 24 घंटे बाद भी पुलिस की स्थिति अंधेरे में तीर चलाने जैसी बनी हुई है। सेवानिवृत्त दारोगा हत्याकांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी अभिनव कुमार ने एसआइटी टीम गठित की है।रविवार की रात से ही एसआइटी टीम मामले की जांच में जुट गई है।पुलिस ने इस मामले में कई लोग को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है। हत्याकांड की जांच व अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस मोबाइल सर्विलांस तकनीक का भी सहारा ले रही है।लेकिन अब तक वह किसी ठोस नतीजे पर अभी तक नहीं पहुंच सकी है।

सेवानिवृत्त दारोगा की हत्या में चार अज्ञात के विरुद्ध  प्राथमिकी, अनुसंधान में जुटी पुलिस

गुठनी के भठही गांव के समीप मैरवा-गुठनी मुख्य मार्ग पर अपराधियों द्वारा सेवानिवृत्त दारोगा की हत्या कर बोलेरो लूटने के मामले में चालक के बयान पर चार अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध लूट व हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने चालक को पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। पुलिस अब अपने स्तर से जांच कर रही है। हालांकि घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई ऐसा कारनामा नहीं किया है जिससे यह साबित हो सके कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कांड के पीछे शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी की फिराक में लगी है।थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने बताया कि सेवानिवृत दारोगा गोरख प्रसाद की हत्या मामले में चालक के बयान पर चार अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई है।अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है।जल्दी ही इस घटना शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024