Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान के आपराधिक छवि वालों की डीएम के समक्ष हुई पेशी

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव को संपन्न कराने में बाधा उत्पन्न करने वालों की पेशी मंगलवार को जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय की कोर्ट में हुई। यहां डीएम ने मजिस्ट्रेट के रूप में सभी लोगों की बातों को सुना । कोर्ट में पेशी के लिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न थानों के ऐसे लोग पहुंचे थे जिन पर विभिन्न घटनाओं को लेकर आपराधिक मामले दर्ज हैं और उनकी मौजूदगी से जिले में निष्पक्ष चुनाव बाधित हो सकता है। पेशी के दौरान सभी लोगों ने अपनी अपनी बातों को एक एक कर मजिस्ट्रेट के समक्ष रखा।

हालांकि जिलाधिकारी सह मजिस्ट्रेट की अदालत में अभी ऐसे लोगों की पेशी नामांकन के पूर्व तक होती रहेगी।जानकारी के अनुसार एसपी कार्यालय से करीब 130 लोगों की सूची भेजी गई है जिन पर एसपी ने सीसीए के तहत कार्रवाई की अनुशंसा की है। ऐसे में अब सीसीए की कार्रवाई पेशी के बाद जल्द ही जिलाधिकारी के स्तर से हो सकती है। बता दें कि एसपी अभिनव कुमार ने सभी थानाध्यक्षों से अपने अपने क्षेत्र के आपराधिक छवि वाले लोगों की सूची उपलब्ध कराने को कहा था। इसके बाद एसपी ने उन सूची में ऐसे 130 लोगों की सूची तैयार की जिनकी मौजूदगी चुनाव के दौरान होने से मतदान प्रभावित हो सकता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026