Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पुलिस की गश्ती टीम में शामिल सिपाही को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के बसंतपुर थाने में तैनात होम-गार्ड के एक सिपाही को तेज रफ्तार की बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे सिपाही गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर पडे. घटना स्टेट हाइवे 73 पर मलमलिया पुल के समीप मंगलवार की सुबह लगभग 3 बजे के आसपास की बताई जाती है. घायल सिपाही को अन्य पुलिसकर्मियों ने बसंतपुर पीएचसी लाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद हांथ में फ्रैक्चर होने के कारण चिकित्सकों ने सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

घटना के बारे में बताया गया की घायल सिपाही व भगवानपुर के पिपरहियां के शैलेश सिंह(54) सोमवार की रात रात्रि गश्ती टीम के साथ थाना से निकले. रात्रि गश्ती से लौटने के दौरान मलमलिया पुल के समीप सिपाही शैलेश सिंह पुलिस जीप को रोक लघुशंका करने लगे. उसके बाद पुलिस जीप पर सवार होने के लिए वापस लौट रहे थे तभी एक तेज रफ्तार की बाइक ने सिपाही को टक्कर मार दी. जिससे सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए. रात्रि गश्ती टीम में शामिल एएसआई सोचन राम व अन्य पुलिसकर्मी अभी कुछ समझ ही पाते कि बाइक सवार बाइक के साथ फरार हो गया. घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों में चर्चा हो रही है की एक सिपाही को धक्का मारने वाला बाइक चालक पुलिस टीम की मौजूदगी में फरार कैसे हो गया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026