दरौली

दरौली में पोखरा में डूबने से महिला की मौत, मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के दरौली थाना क्षेत्र के डुमरहर गांव में सुबह शौच करने गई महिला की पोखरा में डूबने से मौत हो गई. मृत महिला की पहचान डुमरहर गाव निवासी बनारसी पासवान की पत्नी निन्दा देवी उम्र 47 वर्ष बताई जा रही है. मालूम हो की मृत महिला मंगलवार को सुबह गांव के ही पोखरा के किनारे शौच करने गई थी. जहां अचानक पाव फिसलने के कारण अधिक पानी में चली गई. जिससे उसकी मौत हो गई. चिल्लाने की आवाज सुन ग्रामीण इकट्ठा हुए और महिला को जैसे-तैसे पोखरा में से निकाला.

आनन-फानन में ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थय केंद्र गुठनी लेकर पहुंचे. जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया. ग्रामीणों ने बताया बरसात का पानी पोखरा में भर जाने के कारण पोखरा और भी ज्यादा खतरानाक हो गया है. उन्होंने यह भी बताया कि मृत महिला का पति बनारसी पासवान जो काफी दिनों से रोजी रोटी के लिए भूटान में रहता है. वह इस वक्त गांव नहीं है. मृतका को एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026