✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बलेथा कदम मोड़ के समीप मंगलवार की सुबह हुई .सीएसपी कर्मी से लूट कांड मामले में पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. इस मामले में सीएसपी कर्मी के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है .जिसमें पीड़ित कर्मी अभिषेक ने बताया है कि मैं अपने मकान मालिक बृजभूषण सिंह के घर से रुपए लेकर स्कूटी से आ रहा था तभी सीएसपी के 150 मीटर पहले ही पूर्व से घात लगाए बैठे अपाची सवार अपराधियों ने पिस्टल के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दे दिया.
उन्होंने अपने बयान में यह भी कहा है कि लूटे गए बैग में पांच लाख थे और अपराधी लूट की घटना को अंजाम देने के बाद आलापुर गांव की तरफ फरार हो गया .वहीं पीड़ित ने यह भी कहा है कि लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले अपराधी भोजपुरी और हिंदी में बात कर रहे थे.जबकि एक अपराधी हाफ टीशर्ट और जींस पहना हुआ था.जबकि दूसरा अपराधी फुल शर्ट और जींस पहना हुआ था. जिनके बड़े बड़े बाल थे.इधर पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के बाद अपराधियों गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…