सिवान: भगवानपुर के युवक का सारण के बलिया कोठी में टावर से गिर कर मौत, गांव में मातम

शव आते ही घर पर कोहराम मच गया

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मूंदीपुर गांव के शंकर प्रसाद का 24 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार का मोबाइल टावर से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया .घटना सारण जिला के बलिया कोठी गांव की बताई जा रही है.घटना के संबंध में परिजनो ने बताया की मृत युवक मोबाइल टावर का काम करने के लिए गांव के अन्य साथियों के साथ गया था.इसी काम के दौरान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा था.जिसमे बिजली कनेक्शन का कार्य होने के दौरान टावर में करंट आने से युवक झटका खाकर नीचे गिर गया.इसे देख काम कर रहे अन्य साथियों ने इलाज के लिए सदर सीवान में लेकर गए.

जहा चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया.जहा गोरखपुर ले जाने के क्रम में ही युवक की मौत हो गई.घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया और युवक परिवार में चीत्कार मच गया.युवक के माता कांति देवी और पिता शंकर प्रसाद परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दिल्ली रहते है.युवक तीन भाई और तीन बहन है. मृत युवक भाई में दूसरा था. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.शव आते ही घर पर कोहराम मच गया. सूचना मिलने पर मुखिया राजेश्वर साह,मुकेश कुमार,रामाशीष प्रसाद, बुटन प्रसाद,राजू बैठा,जगदीश राय सहित दर्जनों लोग घर पर पहुंच परिवार को सांत्वना दी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026