✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
एसी-एसटी मामले में नामजद को एसी-एसटी थानाध्यक्ष ने गिरफ्तार कर 24 घंटे के भीतर पूछताछ कर छोड़ दिया। मामले में पीड़ित पंच मंदिर पोखरा निवासी गोविन्दा चौधरी ने बताया कि मैं एक मजदूर के रूप में कार्य करता हुं। दिनांक 11 नवंबर से 15 नवंबर तक निराला नगर निवासी रामचंद्र सिंह के यहां मिट्टी भरने का काम किया था। पांच दिनों का मजदूरी मांगने के लिए गए तो रामचंद्र द्वारा जाति का नाम लेकर गल्ली देने लगे।
उसके बाद दिलीप सोनी, नरेश सोनी, अर्जुन सोनी, गणेश सोनी, पिन्टू गुप्ता अपने-अपने हाथों में लाठी- डंडा से वार कर मुझे घायल कर दिया। इस मामले को लेकर मेरे आवेदन पर सभी के विरूद्ध एसी-एसटी थाना में प्राथमिकी दर्ज हुआ। जिसके बाद थानाध्यक्ष ने रामचंद्र सिंह को गिरफ्तार कर थाना लाया लेकिन कुछ देर बाद उन्हों ने छोड़ दिया। वहीं थानाध्यक्ष भिखारी राम ने बताया कि मामले में रामचंद्र सिंह को पूछताछ के लिए लाया गया था। हालांकि जांच कर छोड़ दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…