सिवान: दरभंगा ने बक्सर टीम को किया पराजित

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के राजेंद्र स्टेडियम में जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में जारी प्रथम डॉ मो. शहाबुद्दीन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप-बी के मुकाबले में दरभंगा ने बक्सर को पराजित कर दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बक्सर की टीम ने 20 ओवर में 126 रन बनायी। बक्सर की ओर से पियूष ने नाबाद 25 और दिनेश यादव ने 22 रनों का योगदान किया। दरभंगा टीम के गेंदबाज अनमोल, अक्षय और सुजीत ने दो-दो विकेट लिया। जवाब में उतरी दरभंगा की टीम ने एक गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया। दरभंगा के कप्तान रवि सागर ने 50 गेंदों पर 62 रनों की कप्तानी पारी खेली।

वहीं बक्सर के गेंदबाज मुकेश, प्रिंस और निखिल ने दो दो विकेट लिया। कप्तानी पारी खेलने वाले रवि सागर को मुख्य अतिथि रघुनाथपुर के विधायक हरिशंकर यादव ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। मौके पर अजय तिवारी, नंदन सिंह, राजू द्विवेदी, लारा उर्फ पप्पू, शमशीर अहमद, रामबाबू सोनी, राजेश यादव, पप्पू सिंह, दानिश आलम, गौरव यादव व रितेश कुमार बब्लू सहित अन्य उपस्थित रहे। आज का मुकाबला सिवान बनाम नई दिल्ली के बीच होगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026