सिसवन में सिपाही बाल्मीकि यादव हत्याकांड के फरार अप्राथमिकी अभियुक्तों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, जल्द होगी कुर्की जब्ती का तमिला

सिसवन थाना कांड संख्या 221/2022 सिपाही वाल्मीकि यादव हत्याकांड के फरार अप्राथमिकी अभियुक्त ग्यासपुर निवासी इम्तियाज खान एवं कल्लू खान के घर सिसवन थाने की पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त के घर पर न्यायालय से निर्गत इश्तेहार चिपकाने के बाद आत्मसमर्पण नहीं करने की स्थिति में कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।ज्ञात हो कि छह सितंबर 2022 की शाम शराब के लिए छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने गोलियों की बौछार कर दी थी इसमें थाने में पदस्थापित बिहार पुलिस के जवान वाल्मीकि यादव की गोली लगने से मौत हो गई थी।सिपाही हत्याकांड में रईस खान सहित छह लोगों को नामजद किया गया था। इसमें कुख्यात मोहम्मद आफताब,अभय यादव एवं वीरेंद्र राम कोर्ट में पहले ही सरेंडर कर चुके हैं।मौके पर पीएसआइ अजीत कुमार सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024