सिसवन के छोटू सिंह हत्याकांड में दो नामजद आरोपितों ने किया कोर्ट में सरेंडर

✍️परवेज अख्तर/सिवान: सिसवन थाना क्षेत्र के कचनार गांव निवासी अंकित कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह हत्याकांड मामले में नामजद दो आरोपियतों ने शनिवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया जहां दोनों आराेपितों न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।आत्मसमर्पण करने वालों में कचनार निवासी पंकज कुमार सिंह और राहुल सिंह शामिल हैं। इस मामले में थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि अंकित कुमार सिंह उर्फ छोटू हत्याकांड मामले में शामिल आरोपितों के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है, जिससे पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण दो अभियुक्तों ने न्यायालय आत्मसमर्पण किया है।

शनिवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। अन्य अभियुक्तों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताते चलें कि थाना क्षेत्र के कचनार गांव में 26 फरवरी की रात गांव के ही भरत सिंह के पुत्र अंकित कुमार सिंह उर्फ छोटू की हत्या घर से बाहर बुलाकर बदमाशों ने कर दी थी। इस मामले में मृतक के पिता भरत सिंह ने गांव के ही शालिग्राम सिंह, पंकज सिंह, राहुल सिंह सहित सात लोगों को आरोपित किया था।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024