✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव के समीप स्वर्ण व्यवसाई से हुई लूट कांड मामले में पुलिस तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बताते चलें कि मंगलवार की सुबह तकरीबन 10:30 बजे बड़हरिया थाना क्षेत्र के पिपराही गांव निवासी प्रदीप कुमार सोनी बरहनी स्थित अपने दुकान पर जा रहा था तभी बाइक सवार तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर उससे लूटपाट की घटना को अंजाम दे दिया .जिसके बाद शोरगुल के बाद स्थानीय लोगों ने अपराधियों को खदेड़ना शुरू किया. जिसमें एक अपराधी अपनी बाइक से फरार हो गया जबकि दो अपराधी बाइक छोड़ भागने लगे और अपनी जान बचाने के लिए चार राउंड फायरिंग किया.
वहीं अपराधियों द्वारा छोड़े गए बाइक कि पुलिस ने जांच पड़ताल की तो बाइक बलेथा गांव का एक युवक का निकला.जहां युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.वहीं इस मामले में युवक का कहना है कि मेरा बाइक कुछ दिनों पहले चोरी हो गया था लेकिन जब पुलिस ने बाइक की कागजात कि मांग की तो संध्या तक युवक द्वारा बाइक की कागजात पुलिस को नहीं सौंपी गई थी.वहीं लूटपाट मामले में अन्य दो युवकों को भी उठाया गया है जहां पुलिस पूछताछ कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…