सीवान में बाइक सवार अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

  • जमीन की मापी से पहले हीं अपराधियों ने मारी गोली
  • बड़कागांव बाजार जाने के दौरान हुई घटना

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सराय ओपी क्षेत्र के बड़कागांव के समीप गुरुवार को बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने दिन दहाड़े प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार कर घायल कर दिया.घायल कि पहचान बड़कागांव निवासी स्व०पासपति मिश्रा कर पुत्र दयानिधान मिश्रा के रूप में कि गयी.घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल अपने गांव में स्थित किसी जमीन का पैमाइस कराने गए थे.वही जमीन कि पैमाइस में थोड़ी विलम्ब थी और वहां कार्यरत मजदूरों को भोजन के लिए वह बड़कागांव बाजार जा रहे थे तभी पीछे से आए अपाची बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उसे गोली मार दी और गोली मारकर फरार हो गये.गोली लगने के बाद घायल खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़े.

जहां स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया.सदर अस्पताल में जांच के क्रम में घायल को तीन गोली लगी थ. एक गर्दन में और दो दाहिने हाथ में लगी थी.इधर घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई.गोली मारने का कारण क्या था यह घायल नहीं बता सका.गोलीबारी घटना के बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए कुछ ही देर के बाद सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई. बताते चलें कि घायल वर्तमान में शहर के महादेवा क्षेत्र में रहते हैं. सराय ओपी प्रभारी श्री उपेंद्र सिंह ने बताया कि गोलीबारी की सूचना के बाद मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पुलिस के पहूंचने से पहले ही मारी गयी गोली

सदर अस्पताल में मौजूद लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जमीन की पैमाइश में स्थानीय थाना की पुलिस भी शामिल होने वाली थी.लेकिन अपराधियों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर घायल कर दिया.अपराधी जान से मारने के लिए गोली मारे थे लेकिन गोली इधर उधर लगने के कारण जान बच गई.इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि जमीन में किसी प्रकार की विवाद के कारण ही वहां जमीन की पैमाइश में स्थानीय थाना को बुलाया गया था.हालांकि गोली मारने वाले कौन लोग थे यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका.

घायल पूर्व में थे शिक्षक

बताते चलें कि जिस प्रॉपर्टी डीलर को अपराधियों ने गोली मारी है वह पूर्व में एक कोचिंग संस्थान के शिक्षक है.जो अब कोचिंग संस्थान में पढ़ाना छोड़ कर प्रॉपर्टी डीलर का कार्य कर रहे हैं. इधर गोलीबारी की घटना के बाद जिले के प्रॉपर्टी डीलरों में दहशत का माहौल कायम हो गया है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024