पुलिस दबिश: चाड़ी बाजार स्थित करीना ज्वेलर्स में हत्या व लूट मामले में एक बदमाश ने किया आत्मसमर्पण

परवेज अख्तर/सिवान: जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के चाड़ी बाजार स्थित करीना ज्वेलर्स में 13 अक्टूबर की दोपहर लूट के दौरान बदमाशों ने गोली मारकर ज्वेलरी दुकानदार आकाश कुमार सोनी की हत्या कर दी थी, जबकि किराना दुकानदार पिंटू कुमार चौहान को गोली मारकर घायल कर दिया था। इस मामले में शामिल एक बदमाश ने शुक्रवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वाला नगर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी पप्पू तिवारी है। मामले में एसडीपीओ फिरोज आलम ने बताया कि इस मामले में नगर थाना के फतेहपुर निवासी रोहित कुमार,मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैराटाल निवासी विनय कुमार यादव एवं नगर थाना क्षेत्र के गांधी मैदान निवासी बजरंग पांडेय उर्फ बजरंगी पांडेय को गिरफ्तार किया गया था।

घटना में शामिल पप्पू तिवारी, झिंगना सहित अन्य पांच बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। बताया कि पुलिस दबिश के कारण पप्पू तिवारी ने शुक्रवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। उसके मोबाइल का टावर लोकेशन भी घटना के समय घटनास्थल के समीप बता रहा है।पप्पू तिवारी को रिमांड पर लिया जाएगा। इस संदर्भ में जीबी नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने कहा की घटना में शामिल सभी अपराधियों को हर हाल में गिरफ्तार कर लिया जाएगा।गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में माननीय न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर उनके घर की कुर्की जप्ती का तामिला किया जाएगा।वैसे घटना में शामिल सभी अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम का गठन कर संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी जारी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026