परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के ग्राम पनियाडीह गांव में शनिवार की दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने दलबल के साथ छापेमारी कर एक घर में बिस्तर के नीचे से एक देसी कट्टा बरामद किया। पुलिस की छापेमारी की भनक लगते ही घर वाले घर छोड़ फरार हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि पनियाडीह गांव के प्रदीप कुमार सिंह के घर कुछ शरारती तत्वों का जमावड़ा हुआ है, जिसके अवैध हथियार होने की भी सूचना मिली। सूचना के आधार पर त्वारित कार्रवाई करते हुए प्रदीप कुमार सिंह के घर पर छापेमारी की गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने के भनक लगते ही सभी फरार हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में प्रदीप कुमार सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…