परवेज अख्तर/सिवान : जिले के पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के बड़कागांव के कोइरीटोला के एक युवक की मौत हैदराबाद में एक एसएसआइ कंपनी में काम करने के दौरान करंट लगने से हो गई। बताया जाता है कि युवक कंपनी के ठेकेदार के साथ काम कर रहा था। घटना शुक्रवार की रात साढ़े तीन बजे की बताई जाती है। मृतक सराय ओपी क्षेत्र के बड़कागांव निवासी गौरीशंकर प्रसाद का एकलौता पुत्र मुकेश कुमार (20) है। घटना की सूचना मुकेश के साथ ड्यूटी पर तैनात उसके दोस्त भोला साह तथा अफरोज अली ने मोबाइल संपर्क कर परिजनों को दी। मुकेश की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी मां उषा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के चीत्कार से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…