Categories: पटना

बारातियों के बस में पुलिस की छापेमारी, शराब के नशे में धुत मिले बाराती…

सुपौल: जिले के त्रिवेणीगंज में पुलिस टीम ने बारातियों के बस में छापेमारी की। इस दौरान कई बाराती नशे में धुत मिले। तलाशी के दौरान बस से शराब भी बरामद किए गया। बारातियों से भरी यह बस सिलिगुड़ी से मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर के लिए जा रही थी। बस का एक रास्ता त्रिवेणीगंज से होकर भी गुजरता है। इस बस में लगभग 57 यात्री मौजूद थे, जिसमें 25 महिलाएं भी शामिल थीं। पुलिस ने मिली सुचना के बाद आनन फानन में त्रिवेणीगंज एसडीएम ने जादिया थाना प्रभारी को बस के नंबर की पूरी जानकारी दी और गाड़ी की जांच करने के निर्देश दिए। जदिया पुलिस ने बस को रोक दिया। अनुमंडल पदाधिकारी एवं त्रिवेणीगंज थाना अध्यक्ष संदीप कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गए।

वहीं अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष पुलिस ने बस पर बैठे सभी बारातियों की शराब पीने की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की। जिसमें चार लोगों के शराब पीने की पुष्टि की गई। पुलिस ने बस में बैठे यात्रियों के सामान की भी तलाशी ली। इस क्रम में दो बारातियों के बैग से 750ml की शराब की बोतल बरामद किया गया। इसके बाद चारों शराबियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं बाद में अन्य बारातियों को छोड़ वापस भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि शराब सेवन करने वाले चारों व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026