Categories: पटना

जिस विभाग में कभी थी तैनाती….उसी डिपार्टमेंट ने SDPO के यहां की छापेमारी…..

पटना: बिहार की आर्थिक अपराध ईकाई द्वारा आज जिस SDPO के ठिकानों पर अवैध संपत्ति अर्जित करने के मामले में आज छापेमारी की जा रही है। उस अधिकारी के बारे में अब एक बड़ी बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि औरंगाबाद सदर के पूर्व SDPO अनूप कुमार खुद कभी आर्थिक अपराध ईकाई के लिए काम कर चुके हैं और कई भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का हिस्सा रहे हैं। अब SDPO खुद EOU के निशाने पर आ गए हैं।

बताया गया कि SDPO अनूप कुमार पूर्व में डेढ़ साल तक आर्थिक अपराध ईकाई में काम कर चुके हैं। जब वह भ्रष्टाचार व अवैध कमाई करनेवाला अधिकारियों पर कार्रवाई करते थे। लेकिन पैसे की चमक ऐसी रही कि वह खुद भी इससे बच नहीं सके और भ्रष्टाचार के गर्त में गहरे तक डूबते चले गए। आज स्थिति यह हो गई अनूप कुमार के पास कितनी अवैध संपत्ति है, इसके बारे में खुद वह भी सही तरीके से नहीं बता पाएंगे।

SDPO अनूप कुमार के खिलाफ EOU द्वारा यह पहली बार कार्रवाई नहीं की गई है, बल्कि इससे पूर्व भी छापेमारी हुई है, जिसमें एक करोड़ से ज्यादा के अवैध संपत्ति के होने की जानकारी मिली थी। अब एक बार फिर से उनके ठिकानों पर आज छापेमारी की जा रही है। जिसमें पटना के भूतनाथ रोड आवास, गया के पैतृक आवास और रांची स्थित एक अपार्टमेंट में छापेमारी की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024