Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान: Ak-47 की सूचना पर दक्षिण टोला के स्टार मियां के घर पुलिस ने की छापेमारी

परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के नगर थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला निवासी स्टार मियां के घर सदर एसडीओ रामबाबू बैठा व एसडीपीओ जितेंद्र पांडे के नेतृत्व में रविवार को उनके घर की घेराबंदी कर जबरदस्त तरीके से तलाशी ली गई।तलाशी के क्रम में पुलिस को कोई भी आपत्तिजनक वस्तु या हथियार हाथ नहीं लगे हैं।पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पुलिस कप्तान अभिनव कुमार को सूचना दी गई थी कि दक्षिण टोला निवासी स्टार मियां के घर कहीं से लाकर अत्याधुनिक हथियार रखे गए हैं।इसी सूचना के आधार पर पुलिस कप्तान अभिनव कुमार के दिशा निर्देश के आलोक में एक टीम गठित कर छापेमारी करने का निर्देश दिया गया।श्री कुमार के दिशा निर्देश के आलोक में स्टार मियां के घर की घेराबंदी कर उनके घर के कोने कोने की तलाशी ली गई।

तलाशी के क्रम में पुलिस को कुछ भी सफलता हासिल नहीं हो सकी।छापेमारी के क्रम में नगर इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित,मुफस्सिल थानाध्यक्ष ददन सिंह तथा सराय ओपी प्रभारी तनवीर आलम समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।उधर उक्त छापामारी को लेकर परिजनों ने यह आरोप लगाया है कि किसी व्यक्ति द्वारा आपसी द्वेष के कारण तंग व तबाह करने के उद्देश्य से पुलिस को गुमराह कर हमलोगों को बदनाम करने के लिए यह एक षड्यंत्र रचा गया था।उधर दक्षिण टोला के स्टार मियां के घर हुई जबरदस्त छापेमारी को लेकर पूरे शहर में एक चर्चा का विषय बना रहा। लोग जितनी मुंह उतनी बातें करने से बाज नहीं आ रहे थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026