Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज में प्रेम प्रसंग में प्राइवेट पार्ट काटकर 8 बच्चों के वृद्ध बाप की खौफनाक हत्या

गोपालगंज: जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनी खबर सामने आई है। जहां बीते देर रात 8 बच्चों के बाप को पड़ोसी ने गंडासे से काटकर हत्या कर दी। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जादोपुर थाना क्षेत्र के ख्वाजेपुर गांव में देर रात अधेड़ बगल के पड़ोसी शिव कुमार चौधरी के घर गया हुआ था। जहां इसकी हत्या कर दी गई। वही घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है जिसको लेकर पुलिस रात भर कैंप करती रही। वहीं इस मामले में मृतक की पत्नी शांति देवी ने स्थानीय थाने में 5 लोगों के खिलाफ हत्या कि नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में पड़ोसी शिव कुमार चौधरी भुनेश्वर यादव, किरण देवी ,फूलमती देवी, हंस देव यादव का नाम शामिल है।प्राथमिकी में पत्नी ने यह आरोप लगाया है कि जमीनी विवाद के चलते हमारे पति की हत्या इन 5 आरोपितों ने की है।

हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड में नामजद आरोपित शिव कुमार चौधरी, किरण देवी और फूलमती देवी को गिरफ्तार कर लिया है। और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।मृतक बैजनाथ चौधरी के बारे में बताया जाता है कि इनके 8 बच्चे थे, जिनमें तीन लड़के और पांच लड़कियां हैं। दो लड़कियों की शादी नहीं हुई है। बाकी बच्चों की शादी हो चुकी है और उनके बच्चे भी हैं।वही सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग है, आरोप है कि बैजनाथ चौधरी के अपने पड़ोसी शिव कुमार चौधरी की दूसरी पत्नी किरण देवी के साथ अवैध संबंध थे।

मौका-ए-वारदात से भी कुछ ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जिनसे प्रेम प्रसंग की पुष्टि होती है। बताया जाता है कि शिव कुमार चौधरी ने बैजनाथ को कई बार चेतावनी दी थी। बावजूद इसके बैजनाथ ने उसकी दूसरी पत्नी से संपर्क बनाए रखा। आरोप है कि शनिवार की रात भी वह शिव कुमार चौधरी के घर में घुस गया था। उसके बाद आरोपितों ने हत्या को अंजाम दिया बरहाल, गोपालगंज सदर एसडीपीओ नरेश पासवान इस हत्याकांड की जांच कर रहे हैं। और उन्होंने दावा किया है कि बहुत जल्द इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा ।कि अधेड़ की हत्या जमीनी विवाद को लेकर की गई है या प्रेम प्रसंग में की गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026