परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के बसंतपुर थान क्षेत्र के बसावं तुरहा टोली में बुधवार की दोपहर पुलिस ने छापेमारी कर 12 बोतल अंग्रेजी शराब की बरामदगी की. हालांकि पुलिस को देख कारोबारी मौके से फरार हो गया. मामले में एसआई राजेंद्र शर्मा के बयान पर कांड संख्या 289/20 दर्ज की गई हैं. जिसमें कहा गया है की मध निषेध विभाग पटना से मिली सूचना पर बसांव तुरहा टोली के अजय साह के घर छापेमारी करने पुलिस बलों के साथ गया. जैसे ही पुलिस टीम पहुंची की एक व्यक्ति झाड़ी में झोला फेंक कर भाग गया. झोला की तलाशी लेने पर से 375 एमएल के 11 व 180 एमएल के एक बोतल शराब की बरामदगी हुई. ग्रामीणों ने बताया की भागा कारोबारी अजय साह है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर फरार कारोबारी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…