Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सड़क दुर्घटना में तीन घायल, एक युवक का बायां पैर कटा, रेफर

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के मोरवन गांव के समीप सिसवन-सीवान स्टेट हाईवे वह मुबारकपुर पुल के दक्षिण साइड में लगे एंगल के बैरिकेडिंग में एक बाइक पर तीन सवार युवकों ने जबरदस्त टक्कर मार दी. जिसमें तीनों युवक बुरी तरह जख्मी हो गए. इस घटना में बाइक चला रहे युवक का बायां पैर टूट गया और युवक बेहोश हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेहोश युवक को उठाकर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया.

जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी मुन्ना साहनी के पुत्र नीरज कुमार साहनी, चिंताहरण साह का पुत्र कलिंदर कुमार एवं विजय साह के पुत्र लालदीप कुमार गुरुवार की दोपहर गांव से बाइक चलाकर चैनपुर के तरफ तेज गति में आ रहे थे, तभी इनका अचानक संतुलन बिगड़ गया और इंगल के लगे बैरिकेडिंग में जबरदस्त टक्कर हो गई.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026