Categories: पटना

आर्मी का स्टीकर लगे कार से पुलिस ने बरामद की 145 बोतल विदेशी शराब, झारखंड बॉर्डर पर की गई कार्रवाई

बांका: बिहार में पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के बीच तस्कर पड़ोसी राज्य से शराब की खेप पहुंचाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे आजमा रहे हैं। ऐसे में पुलिस की जांच भी लगातार की जा रही है। इस कड़ी में जांच के दौरान पुलिस ने एक कार से 145 बोतल विदेशी शराब की बोतल जब्त किया है।

बताया गया कि मंगलवार देर रात बांका जिले के पंजवारा में झारखंड सीमा के समीप उत्पाद विभाग चेक पोस्ट पर पंजवारा थाना पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही थी। इस दौरान एक सफेद कलर की लग्जरी कार को शक के आधार पर रोका जिस पर आर्मी का स्टीकर लगा था। जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो वाहन में बने गुप्त तहखाने से रॉयल स्टैग और इंपीरियल ब्लू ब्रांड के 375 मिली मात्रा के कुल 145 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई।

गिरफ्तार तस्कर की पहचान भागलपुर जिला के सजौर थाना क्षेत्र के सरोक गांव निवासी मिथुन कुमार पिता सुनील कुमार सिंह के रूप में हुई। कार्रवाई को लेकर पंजवारा थाना अध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि पुलिस द्वारा चलाए जा रहे हैं जांच में एक कार से 145 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया है एवं एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है जिस पर मामला दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026