Categories: पटना

अनोखा रिसेप्‍शन, दूल्‍हे को देख हैरान रह गए लोग, डीजे की जगह आर्मी बैंड की धुन

पटना: एक सैन्‍य अफसर ने गरिमा को कायम रखा। अपनी शादी को यादगार बनाने के साथ ही दूसरों के मन में देशभक्ति की भावना का संचार कर दिया। ये हैं राजद के वरीय नेता चितरंजन गगन के सुपुत्र और सेना में कैप्‍टन शिखर गगन। इनकी जीवन संगिनी बनी हैं एयर इंडिया की होस्‍टेस नीता। दरअसल 22 फरवरी को हुए रिसेप्‍शन में शिखर ने जो वस्‍त्र पहना था, वह सैन्‍य अधिकारी का था। सेना के बैंड ने इसमें धुन बजाया।

राजद प्रवक्‍ता के बेटे शिखर गगन सेना में कैप्‍टन के पद पर कार्यरत हैं। उनकी दुल्‍हन वाराणसी की रहने वाली हैं वे एयर इंडिया में होस्‍टेस हैं। उनकी शादी 19 फरवरी को वाराणसी में ही हुई। वर-वधु स्‍वागत समारोह और प्रीति भोज का आयोजन 22 फरवरी को वैशाली के भगवानपुर स्थित सतपुरा गांव में किया गया। यहां पहुंचने वाले मेहमान की नजर दूल्‍हे पर पड़ी तो वे हैरान रह गए। शेरवाणी या सूट-पैंट की जगह दूल्‍हा सेना की वर्दी में था। अगल-बगल सेना के जवान खड़े थे। डीजे पर गीत-संगीत की जगह आर्मी बैंड की धुन गूंज रही थी। इस धुन से माहौल में देशभक्ति की भावना का संचार हो रहा था।

राजद प्रवक्‍ता ने कहा कि बेटे की शादी से वे काफी खुश हैं। यह शादी उनकी मां ने 2017 में ही तय कर दी थी। अब यह शादी हुई है। उनके पुत्र यूपी में ही पोस्‍टेड हैं। शादी के बाद यहां आशीर्वचन समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें हर दल के लोग वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे। पूर्व विधानसभा अध्‍यक्ष उदय नारायण चौधरी, अब्‍दुल बारी सिद्दीकी, श्‍याम रजक, भाजपा विधायक संजय सिंह, कांग्रेस के विजेंद्र सिंह, पूर्व डीजीपी गुप्‍तेश्‍वर पांडेय, एसके भारद्वाज समेत कई अन्‍य लोग पहुंचे। समाज के हर वर्ग से स्‍नेह मिला, उससे वे अभिभूत हैं। सेना की ओर से उन्‍हें सम्‍मान पत्र भी भेजा गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026