छपरा

तरैया में पुलिस ने 70 लीटर देसी शराब किया बरामद

छपरा: गवन्द्री गांव से पुलिस ने छापेमारी कर 70 लीटर देसी शराब बरामद किया है। इस सम्बंध में तरैया थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने एक प्राथमिकी दर्ज की है।जिसमें कहा गया है कि गुप्त सूचना मिली कि सरेया रत्नाकर गांव निवासी राजेश्वर राय व गवन्द्री गांव निवासी राजीव सिंह चोरी छीपे देसी शराब का ब्रिकी करते है, तथा दोनों अपने घर के पीछे देसी शराब छुपाकर रखे हुए है। राजेश्वर राय के घर छापेमारी किया तो घर के पीछे वाले कमरा से 35 लीटर के गैलन में देसी शराब पाया गया तथा दो 35 लीटर के खाली गैलन भी बरामद किया गया।

वहीं गवन्द्री के राजीव सिंह के घर के पीछे झाड़ी में छुपाकर रखे गये 35 लीटर के चार गैलन बरामद किया गया। जिसमें एक गैलन में 35 लीटर देसी शराब तथा तीन खाली गैलन बरामद किया गया है। पुलिस ने जब्त देसी शराब के मामले में राजेश्वर राय व राजीव सिंह को आरोपित किया है, वही प्राथमिकी में दोनों के यहां से पूर्व में भी देसी शराब बरामद करने की बात कही गई है।पूर्व के मामले में भी दोनों आरोपित है। पुलिस को चकमा देकर फरार देसी शराब के दोनों धंधेबाजों को गिरफ्तार करने में लगी हुई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026