छपरा : ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शनिवार की मध्य रात्रि सारण निकाय एमएलसी प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने सदर अस्पताल, रेलवे स्टेशन के मुसाफिरखाना में गरीब लोगों को ढूंढते नजर आए।
इतना ही नहीं अपने काफिले के साथ बस स्टैण्ड के यात्री पड़ाव परिसर, रिविलगंज स्वास्थ्य केन्द्र, माँझी स्वास्थ्य केन्द्र, माँझी चट्टी, माँझी बलिया मोड़ आदि जगहों पर ऐसे गरीब सर्द रात में पड़े मिले जिसके तन पर फटाचिटा कम्बल था और वह अपना तन ढकने तथा सर्द रात से बचाव का हरसंभव प्रयास कर रहे थे।
उन सभी जरूरतमंदों के बीच श्री रंजन द्वारा एक-एक कंबल गरीबों के शरीर पर डाल दिया गया। कंबल पाकर उनलोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। यहाँ तक कि एक ने तो बोला कि रहने को घर नही सोने को बिस्तर नही अपना खुदा है रखवाला गरीब गुरूबों के लिए कम्बल उपलब्ध कराने के लिये धन्यवाद किया है।
इस अवसर पर श्री रंजन ने कहा कि हम कम्बल रात्रि में घूम घूम कर जरूरतमंदों को देने की प्रक्रिया शुरू किए हुए हैं। जिला के बीसो प्रखंडों में गरीब असहाय लाचार व्यक्तियों के बीच पहुँच कर उनको कम्बल उपलब्ध कराएंगें। गरीब, दीनहीन एवं असहाय व विकलागो के सेवा सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। इस कार्य मे मनोहर यादव, रणजीत गुप्ता, बिपिन कुमार, राजेश कुमार आदि मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…