परवेज अख्तर/गोपालगंज :- भोरे पुलिस को उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी. जब पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए घर में छिपाकर रखे गए एक रिवाल्वर को बरामद कर लिया. जबकि पुलिस की कार्रवाई को देखकर आरोपित फरार हो गया. पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है. बताया जाता है कि भोरे थानाध्यक्ष जंगो राम को गुप्त सूचना मिली थी कि भोपतपुरा गांव निवासी उपेंद्र साह के घर में उसके लड़के राहुल कुमार साह के कमरे में हथियार रखा गया है.
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष जंगो राम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उपेंद्र साह के घर पर छापेमारी की. जहां से पुलिस ने राहुल कुमार साह के कमरे में तकिए के नीचे छिपाकर रखे गए एक देसी रिवाल्वर को बरामद कर लिया. पुलिस की इस कार्रवाई को देखते हुए राहुल कुमार से भागने में सफल हो गया. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. वहीं इस मामले में राहुल कुमार साह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…