परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के रगड़गंज इलाके से पिछले दिनों मार्च माह में शादी की नियत से अपहृत की गयी. लड़की को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया. विदित हो कि रगड़गंज निवासी अपहृत के पिता सुदामा भगत ने दरौंदा थाने में आवेदन देकर अपनी पुत्री के शादी की नियत से अपहरण कर लेने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. प्राथमिकी में सुन्दन ठाकुर, परशुराम ठाकुर, अंजली कुमारी को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. इसी क्रम में सोमवार को महाराजगंज बाजार क्षेत्र से अपहृत लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि बरामद अपहृत को न्यायालय में 164 का बयान दर्ज कराने के लिए भेजा गया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…