बसंतपुर में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बरामद किया शराब, कारोबारी गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: बसंतपुर स्टेट हाईवे 73 पर कन्हौली ढेलहवां बाबा स्थान के समीप रविवार को हो रहे वाहन चेकिंग अभियान में पुलिस ने विदेशी शराब को बरामद कर लिया. साथ ही शराब तस्कर व बसंतपुर निवासी मनीष कुमार राय को भी पुलिस ने पल्सर बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया. घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह बसंतपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बलों के साथ कन्हौली ढेलहवां बाबा के समीप वाहन जांच कर रहे थे. इसी दौरान पुलिस को देख एक बाइक चालक भागने लगा व अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत मे गिर गया.

बाइक चालक के घायल होने पर पुलिस उसे उठाने गई तो देखा की सड़क पर विदेशी शराब बिखरा पड़ा है. पुलिस ने घायल बाइक चालक को अपने वाहन से बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई. जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया की बाइक चालक कारोबारी के पास 180 एमएल के 60 पीस फ्रूटी शराब को बरामद किया गया है. साथ ही उसकी पल्सर बाइक को जब्त कर लिया गया है. घायल कारोबारी को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए सिवान भेजा गया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026