परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के बढ़ई टोला अकोपुर गांव में विश्व शक्ति देवी प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ का आयोजन आगामी 21 अप्रैल से 25 अप्रैल तक किया जाना है. इसको लेकर रविवार को ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया. इसके बाद पूजा पाठ के लिए आगे की रणनीति तैयार की गई. मौके पर पंडित चंद्रशेखर शास्त्री ने बताया कि बढ़ई टोला आकोपुर गांव में ग्रामीण के सहयोग से पांच दिवसीय भव्य महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. प्रखंड के ग्रामीणों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की जरूरत है. मौके पर कथावाचक मनीष भारद्वाज, ब्याश कुमार शर्मा, विरेंदर शर्मा, धीरेंद्र शर्मा, टूना साह, अजीत कुमार, राम नरेश साह, नथुनी साह, अवधेश कुमार, देवानंद कुमार, मनीष कुमार, नरेंद्र मोदी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…