परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के बसंतपुर थाने के एसआई अखिलेश कुमार सिंह ने सोमवार की शाम गश्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर थानाक्षेत्र के उसरी गांव में छापेमारी कर एक लीटर देशी शराब की बरामदगी की. वहीं मौके से कारोबारी व उसरी निवासी राजेन्द्र महतो व परशुराम महतो फरार हो गए. उसके बाद पुलिस टीम उसरी से जैसे ही कन्हौली पहुंची की बसावं बीन टोली में शराब बेंचने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही पुलिस टीम बसावं बीन टोली पहुंची तो कारोबारी सोहन प्रसाद व योगेंद्र प्रसाद पकड़ में नही आये. पुलिस ने तलाशी के दौरान बसावं बीन टोली से डेढ़ लीटर शराब बरामद किया. मामले में एसआई अखिलेश कुमार सिंह के बयान पर कांड संख्या 400/19 दर्ज कर उपरोक्त चारों कारोबारियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…