परवेज़ अख्तर/सिवान:- शहर के गुलजार बाजार मोड़ पर एक अनियंत्रित ट्रक ने ओवरब्रिज से स्टेशन की तरह उतरते तेज रफ्तार ट्रक ने आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों को ठोकर मारा. घटना के संबंध में इस हादसे में क्षतिग्रस्त टेंपो का चालक सोनू कुमार ने बताया कि ओवर ब्रिज से उतर रहा तेज रफ्तार में एक ट्रक ने लाइन में लगे कई गाड़ियों को ठोकर मार दी. जिसमें सभी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई. घटना में एक महिला और एक पुरुष घायल हुए हैं. चालक ने बताया कि जब ट्रक ड्राइवर को स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ा गया तो पता चला कि ट्रक ड्राइवर नशे में है. जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. वहीं जिन लोगों की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई है, उन लोगों ने ट्रक ड्राइवर को बंधक बना लिया. मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाने में आवेदन दिया गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…