Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

गोपालपुर गांव में रोजी खातून की जली हुई लाश को पुलिस ने किया बरामद, लगाया आरोप

परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहन पंचायत स्थित गोपालपुर गांव में रविवार की शाम पुलिस ने जली हुई अवस्था में एक महिला का शव उसके घर से बरामद किया। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान गोपलापुर गांव निवासी रोजी खातून के रूप में की गई। मृतका के पिता अजीजुल मियां ने बताया कि मेरी पुत्री की शादी आठ वर्षों पूर्व गोपलापुर गांव रिजवान अहमद के साथ हुई थी।

शादी के बाद रिजवान अहमद का बड़ा भाई सोनू मियां मेरी पुत्री और उसके पति के साथ हमेशा मारपीट करते रहता था। हम लोगों ने कई बार समझाया । इसी क्रम में रविवार की सुबह उसने अपने भाई रिजवान के साथ मारपीट की और बचाव के लिए गई मेरी पुत्री रोजी खातून के साथ भी मारपीट की और रोजी खातून को जलाकर मौत के घाट उतार दिया गया है। वहीं पुलिस की मानें तो घरेलू विवाद में महिला की जलकर मौत हुई है। खबर प्रेषण तक पुलिस को किसी भी पक्ष से आवेदन नहीं मिला था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026