Categories: जिला

रविवार को लॉकडाउन का असर हुसैनगंज बाज़ार में दिखा

परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिलाधिकारी अमित कुमार पाण्डेय के आदेशानुसार रविवार को दवा व कुछेक अनुमति प्राप्त दुकानों को छोड़कर हुसैनगंज प्रखंड की सभी दुकानें बंद रहीं। हुसैनगंज बाज़ार में रविवार के दिन सुबह से ही सन्नाटा छाया रहा। वहीं चट्टी बाज़ार की दुकानों पर भी ताला जड़ा रहा। आम दिनों में चहल पहल रहने वाले हुसैनगंज बाज़ार में पूरी तरह वीरानी छाई हुई थी। इसके पूर्व ही अंचलाधिकारी सिद्धनाथ सिंह द्वारा सभी दुकानदारों को लाउडस्पीकर के माध्यम जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश की सूचना दे दी गई थी।

जिसका पालन करते हुए दवा व अन्य अनुमति प्राप्त दुकान के अलावा बाकी सभी दुकानें बंद दिखी। दुकानों का शटर डाउन रहने पर ग्राहकों के साथ साथ स्थानीय ग्रामीण भी बाज़ार से गायब थे। वहीं गोपालपुर व बड़रम बाज़ार में भी कुछ एक दुकानों के अलावा सभी दुकानें बंद मिलीं। रविवार को दुकान बंदी का आदेश हुसैनगंज बाज़ार के दुकानदारों के लिए नया अनुभव था। इस से हुसैनगंज के दुकानदारों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली। दुकानदारों ने इसे सही सही ठहराते हुए भविष्य में भी इसे लागू रखने की बात कहीं। उनके अनुसार सभी दुकानें बंद रहने से दुकानदारों को एक दिन का आराम भी मिलेगा और अपने परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026