फरवरी महीने में हुए सीएसपी एवं लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा

  • चार अपराधियों को पुलिस ने हथियार सहित किया गिरफ्तार
  • लूटे गए बैग, मोटरसाइकिल की चाबी, आई कार्ड एवं 44 पुड़िया स्मैक किया बरामद

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
फरवरी महीने में जीबी नगर(तरवारा) एवं दरौंदा थाना क्षेत्र में दो सीएसपी एवं दो लूटकांड का एसटीएफ ने स्थानीय थाने की मदद से खुलासा करते हुए घटना को अंजाम देने वाले चार अपराधियों को हथियार सहित गिरफ्तार किया है. पुलिस ने लूटे गए बैग, मोटरसाइकिल की चाबी,आई कार्ड एवं 44 पुड़िया स्मैक किया बरामद किया है. पकड़े गए अपराधियों में सारण जिला के दाउदपुर थाने के सरयूपार् निवासी पृथ्वी कुमार,सीवान एम एच नगर थाना क्षेत्र के भीखपुर भगवानपुर निवासी रितेश सिंह, महाराजगंज थाना क्षेत्र के पोखरा निवासी संदीप कुमार, गोपालगंज जिले के माझागढ़ थाना क्षेत्र के छितौली निवासी करण कुमार शामिल है. पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने बताया कि पिछले महीने सीएसपी लूटकांड का जब अनुसंधान किया गया तो पता चला कि इस प्रकार की घटना को एक गिरोह विशेष द्वारा अंजाम दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इसी क्रम में सोमवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जीबी नगर(तरवारा) थाना क्षेत्र के शाहगंज पंचमुहा पुल के समीप से अपराध कर्मियों को तीन बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया.

उन्होंने बताया कि तलाशी के क्रम में उनके पास से चार देसी कट्टा, 06 जिंदा कारतूस, लूट में उपयोग किया हुआ तीन बाइक, सात मोबाइल फोन, 44 स्मैक की पुड़िया,लूट गए बैग, मोटरसाइकिल की चाबी एवं आई कार्ड बरामद किया गया. एसपी ने बताया कि पृथ्वी कुमार एवं करन कुमार का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है. पृथ्वी कुमार के विरुद्ध सारण जिले के गरखा थाने में तथा करण कुमार के विरुद्ध तरैया थाने में लुट एवं आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है. छापेमारी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महाराजगंज जीबी नगर(तरवारा) थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार ,दरौंदा थाना अध्यक्ष छोटन कुमार, एसटीएफ टीम एवं डीआईयू टीम शामिल थी. एसपी ने बताया कि इन अपराधियों की गिरफ्तारी से इन क्षेत्रों में युद्ध की घटनाओं में कमी आएगी. पुलिस ने इन घटनाओं का किया खुलासा पुलिस ने जिन चार कांडों का खुलासा किया है ,उनमें सीएसपी लूट की 2 घटनाएं, सड़क लूट की एक और दुकान लूट की 1 घटना है.

अपराधियों ने 10 दिनों में इन घटनाओं को अंजाम दिया था. जीबी नगर थाना क्षेत्र के सकरा बाजार पर पीएनबी के सीएसपी से 13 फ़रवरी को बाइक सवार 6 अपराधियों ने हथियार के बल पर 1 लाख लूट की घटना को अंजाम दिया था. दूसरी घटना जीबी नगर थाना के ही बजरहिया बाजार स्थित अरुण कुमार सिंह के दुकान पर 15 फरवरी को हुयी थी. यहां अपराधियों ने 40 हजार लूट की घटना को अंजाम दिया था. इसके बाद 22 फ़रवरी को कलेक्शन कर लौटते समय भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी से बाइक सवार अपराधियों ने 50 हजार रुपये लूट लिया था.यह घटना जीबी नगर के भलुआडा बाजार पर हुई थी. इसके बाद दरौंदा थाना क्षेत्र के दरौंदा में महाराजगंज रोड स्थित रेलवे ढाला के नजदीक स्थित पीएनबी सीएसपी से हथियार के बल पर 2.5 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था.यह घटना 23 फ़रवरी की है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026