तरवारा बाजार:- अल्लाह ने इस मुबारक महीने को तीन अशरों में तक्सीम किया है:- हाफिज अब्दुल करीम निजामी

  • इस्लाम के पांच स्‍तंभ तौहीद, नमाज़, रोज़ा, ज़कात और हज
  • गुनाहों को खुदा से माफ कराने का महीना है रमज़ान

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
पचरुखी प्रखंड के तरवारा पुरानी बाजार स्थित पुरानी जामा मस्जिद के हाफिज अब्दुल करीम निजामी ने रमज़ानुल मुबारक पर फजीलत बयान करते हुए कहा कि इस्लाम की बुनियाद पांच स्‍तंभों पर टिकी है।जिसमें तौहीद,नमाज़,रोज़ा,ज़कात और हज शामिल हैं।इस्लाम के इन 5 पिलर को अरकान-ए-इस्‍लाम और अरकान-ए-दीन भी कहा जाता है।इस्लाम धर्म के मुताबिक हर मुसलमान को तमाम उम्र इन 5 पिलर को अपनी जिंदगी का आधार मानकर चलना चाहिए।माना जाता है कि इस पूरे महीने की इबादत आपको अल्लाह के करीब लेकर जाती है।यह माहे रमजान जो पूरे साल किए गए गुनाहों को खुदा से माफ कराने का महीना है।रमज़ान में रोज़ा रखना,रोज़ेदार की कदर करना,रोज़ेदार का एहतिराम करना भी अल्लाह ने इबादत बताया है।हाफिज अब्दुल करीम निजामी ने बताया कि रमजान का पूरा महीना मोमिनों के लिए खुदा की तरफ से अजमत,रहमत और बरकतों से लबरेज है।लेकिन अल्लाह ने इस मुबारक महीने को तीन अशरों में तक्सीम किया है।इस तरह रमजान के पहले दस दिन (1-10) में पहला अशरा,दूसरे 10 दिन (11-20) में दूसरा अशरा और तीसरे दिन (21-30) में तीसरा अशरा बंटा होता है।

पहला अशरा खुदा की रहमत वाला है।एक से 10 रमजान यानी पहले अशरे में खुदा की रहमत नाजिल होती है।रमजान का चांद नजर आते ही शैतान कैद कर लिया जाता है। जन्नत के दरवाजे खोल दिए जाते हैं और दोजख के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं। अल्लाहतआला अपनी रहमत से गुनाहगारों को अजाब से निजात देते हैं।नेक काम के सवाब में 70 गुना इजाफा कर दिया जाता है।रसूल सल्लल्लाहो अलैह वसल्लम ने फरमाया कि अगर लोगों को मालूम हो जाए कि रमजान क्या चीज है तो मेरी उम्मत साल के 12 महीने रमजान होने की तमन्ना करेगी।रमजान का महीना रहमत व बरकत वाला है।हर मर्द,बच्चे, औरत और बूढे़ रोजे का साथ नमाज-तरावीह में मशगूल रहते हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026