परवेज अख्तर/सिवान: जिले के धनौती ओपी क्षेत्र में पटेल मोड़ समीप गश्त दल को देखकर चोर बाइक छोड़कर फरार हो गए। लावारिस पड़े बाइक को मुफस्सिल थाना के गश्त दल ने अपने साथ थाना लाया। इस मामले में चर्चा यह थी कि अपराधी किसी की बाइक को छीन कर धनौती ओपी क्षेत्र के रास्ते भाग रहे थे। तभी सामने से मुफस्सिल थाना की गश्त दल को आते देख गाड़ी को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। इस मामले में जब मुफस्सिल थाना प्रभारी अभिजीत कुमार से संपर्क कर जानकारी मांगी गई तो पहले उन्होंने शाम में मामले में कुछ भी बताने की बात कह पल्ला झाड़ लिया और जब शाम में उनके फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। ऐसे में बाइक किसकी है और छिनतई की घटना कहां हुई इसके बारे में बताने से परहेज करती रही।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…