परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दरौली थाना क्षेत्र के सागर राय के टोला में गुरुवार की देर शाम में शौच जाने के दौरान एक महिला के साथ जबरदस्ती में असफल होने पर उसकी , उसके बेटे व देवर की पिटाई कर दी गई। पीड़िता ने शुक्रवार को दरौली थाने में आवेदन दे मामले की जानकारी दी है। उसने अपने आवेदन में कहा है कि मैं गुरुवार की देर शाम में मैं शौच करने के लिए जा ही थी कि गांव के ही अखिलेश सिंह, विशाल सिंह, भोलू सिंह, नितेश सिंह मुझे घेर कर जबरदस्ती करने लगे। हो हल्ला करने पर मुझे बचाने आए मेरे बेटे व देवर को मारपीट कर घायल कर दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष जय नारायण राम ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…