छपरा: एकमा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक रवीन्द्र नाथ मिश्र ने सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से छपरा- सिवान मुख्य मार्ग एन एच 531 पर स्थित एकमा बस स्टैंड पर शराब पीकर अनावश्यक रूप से हंगामा कर रहे एकारी देवी टोला गांव के निवासी शिवजी दूबे के पुत्र मुकेश दूबे को गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि पियक्कड मुकेश दूबे बस स्टैंड पर चालक व यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार कर रहा था.
सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर पियक्कड को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच कराने के बाद जेल भेज दिया है. बिहार में शराब बंदी के बाद शराब पीकर सार्वजनिक जगहों पर हंगामा करने के मामले को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चा हो रही है. हलाकि पुलिस शराब के कारोबार को बंद करने के लिए लगातार छापेमारी कर शराब की बरामदगी और शराबियों की गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…