स्वास्थ्य क्षेत्र के विकास के लिए तकनीकी शिक्षा अहम : मंगल पांडेय

गोपालगंज: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय ’अवसर बढ़े आगे पढ़े’ के तहत प्रदेश में तकनीकी शिक्षा के अवसरों को बढ़ाने के उद्देश्य से बीस जिले में संचालित सरकारी पारा मेडिकल संस्थानों में सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्सों को मान्यता प्रदान की गई है। इसमें बक्सर, गोपालगंज, मुंगेर, सहरसा, लखीसराय, जमुई, अरवल,सारण, खगड़िया, मधुबनी, वैशाली, पूर्वी चंपारण, सुपौल, भभुआ, जहानाबाद, शेखपुरा, कटिहार, पश्चिम चंपारण, पूर्णिया एवं किशनगंज जिला शामिल हैं।

श्री पांडेय ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग छात्र- छात्राओं को प्रदेश में ही तकनीकी शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयास कर रही है। इसके लिए इन जिलों के पारा मेडिकल संस्थानों में कोर्स के लिए कुल 2135 सीटें आवंटित की गई है। अगले शैक्षिक सत्र से नामांकन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। स्वास्थ्य के लिए भी तकनीकी शिक्षा बेहद अहम होता है। इसको ध्यान में रखकर सात निश्चय कार्यक्रम के तहत प्रदेश में कई पारा मेडिकल संस्थान खोले गए, जहां पर कई सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स संचालित किए जा रहे हैं।

श्री पांडेय ने कहा कि कोर्स पूरा करने वाले विद्यार्थियों को प्रदेश में रोजगार भी प्राप्त हो रहे हैं। तकनीकी शिक्षा के बढ़ते महत्व और रोजगारप्रद होने के कारण विभाग द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में तकनीक की आवश्यकता को देखते हुए पारा मेडिकल संस्थानों में अधिक से अधिक कोर्स शुरू किये जा रहे हैं। 20 जिले में चल रहे सरकारी पारा मेडिकल संस्थानों में सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। इनमें ईसीजी, एक्सरे, रेडियोलोजी , ऑर्थोपेडिक एंड प्लास्टर, मेडिकल ड्रेसर समेत कई अन्य कई प्रकार के कोर्स शामिल हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024