दरौंदा के मंछा गांव में प्रशासन पर हुए हमले के बाद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने तीन को भेजा जेल

अतिक्रमण हटाने गई थी प्रशासन, अतिक्रमणकारियों ने किया था हमला

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के मंछा गांव में प्रशासन गुरुवार को अतिक्रमण हटाने गई थी. उस दौरान अतिक्रमणकारियों द्वारा प्रशासन पर ईट पत्थर एवं डंडे से प्रहार किया गया था. जिसमें कई लोग घायल हुए थे. जेसीबी का शीशा भी टूट गया था एवं चालक को गंभीर चोटे आई थी. जिसके बाद अंचलाधिकारी के आदेश के बाद थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने मंछा गांव निवासी प्रभुनाथ मांझी, हरिशंकर मांझी, पवन मांझी, केशव मांझी, सुनील मांझी, प्रेम मांझी, फूलमती देवी एवं मधु कुमारी पर थाना कांड संख्या 85/21 में प्राथमिकी दर्ज की थी. जिसके बाद दरौंदा थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने शनिवार की रात्रि में मंछा गांव में छापामारी करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने प्रभुनाथ माझी, फूलमती देवी एवं मधु कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार तीनों लोगों को रविवार को जेल भेज दिया गया. बतादें कि घटना गुरुवार की है.

जहां मंछा में ब्रह्म स्थान के भाऊली जमीन पर गांव के ही दलित लोगो के पूर्वज कई वर्षों से रहते थे और उसी जमीन पर अब उनके वंश रह रहे है. ग्रामीणों द्वारा ब्रह्म स्थान के जमीन पर चारो तरफ से घेराबंदी एवं चबूतरे के निर्माण के लिए पंचायत प्रतिनिधियों से मांग किया गया था. जिसके बाद पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा कहा गया था कि जमीन से अतिक्रमण हट जाएगा तो घेराबंदी एवं चबूतरे का निर्माण करा दिया जाएगा. जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को अतिक्रमण हटाने के लिए आवेदन दिया गया था. जिलाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश पर दरौंदा अंचलाधिकारी ने गुरुवार को मंछा गांव में जाकर ब्रह्म स्थान के भावली जमीन पर दलितों द्वारा अतिक्रमण किए जाने के बाद प्रशासन का बुलडोजर चल गया. जिसके बाद अतिक्रमणकारियों द्वारा प्रशासन पर लाठी डंडा ईट से हमला कर दिया गया. किसी तरह प्रशासन जान बचाकर वहां से भागी एवं गुस्साए प्रशासन ने सभी आरोपियों पर दारौंदा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर दी. जिसके बाद शनिवार की रात्रि में तीन लोगों को गिरफ्तार करके पुलिस ने जेल भेज दिया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026