सिवान: हनुमान मंदिर में खिलाया गया एक हजार श्रद्धालुओं को खिचड़ी प्रसाद

प्रत्येक शनिवार की शाम में होता है आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला हनुमान मंदिर में शनिवार की शाम श्रीमाता वैष्णो देवी दर्शन समिति सीवान के तत्वावधान में खिचड़ी प्रसाद महाभंडारे का आयोजन किया गया. इस मौके पर हनुमान मंदिर में समिति के संयोजक विकास कुमार सिंह जिशु के नेतृत्व में पूजन किया गया. हनुमान जी की आरती व हनुमान चालिसा के पाठ के बाद भोग लगाया गया.इसके बाद श्रद्वालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. भंडारे में शहर के विभिन्न मोहल्ले के लोगों के अलावा ग्रामीण इलाकों के लोगों ने भी प्रसाद ग्रहण किया. राहगीर भी रुक कर प्रसाद ग्रहण किए. इस मौके पर एक हजार श्रद्वालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया.

इस मंदिर में प्रत्येक शनिवार को समिति के तत्वावधान में प्रसाद का वितरण किया जाता है. समिति के सदस्यों ने बताया कि शनिवार को खिचड़ी प्रसाद का ग्रहण करने से सभी तरह के कष्ट दूर होते है. इस मौके पर संयोजक मिथिलेश कुमार सिंह, संरक्षण अरविंद कुमार पांडेय, अध्यक्ष डॉ. केपी सिंह, अभिषेक सोलंकी, अभिषेक आर्यन, प्रशांत अस्थाना, रंजीत कुमार पांडेय, मुन्ना कुमार सिंह, डॉ. कुंदन सिंह, महाराणा प्रताप, प्रेम कुमार सिंह,  अभिषेक तिवारी, अनुप कुमार, मुन्ना साह, जेपी यादव, प्रमोद कुमार, प्रो. संदीप कुमार यादव, आदित्य राज आदि मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024